बिहार के मंत्री विजय सिन्हा ने माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले सफेदपोशों पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि “टारगेट पर रहेंगे माफिया, किसी को डराने की बात नहीं करूंगा, लेकिन कार्रवाई निश्चित होगी।” विजय सिन्हा ने यह भी संकेत दिया कि खनन विभाग में जल्द ही “साइलेंट बदलाव” देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि भूमि राजस्व

विभाग में कुछ ऐसे लोग हैं जो सफेदपोश अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर भू-माफियाओं को संरक्षण देते हैं, और अब ऐसे चेहरों पर सरकार की खास नजर रहेगी। मंत्री ने संदेश स्पष्ट किया—भू-माफिया, खनन माफिया और भ्रष्ट नेटवर्क पर सरकार की कार्रवाई अब और तेज होने वाली है।

