नई दिल्ली में आयोजित छठे अंतर्राष्ट्रीय कृषि विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में कृषि को मजबूत बनाने के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग यानी एकीकृत खेती मॉडल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह मॉडल खेती, पशुपालन, बागवानी और अन्य कृषि गतिविधियों को एक साथ जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार का उद्देश्य कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और आधुनिक तकनीक आधारित बनाना है, ताकि किसान आत्मनिर्भर बनें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिले।

