बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। दोपहर करीब 12:30 बजे जुहू स्थित घर से एंबुलेंस उनके पार्थिव शरीर को लेकर विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंची, जहां परिवार और फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी। अमिताभ बच्चन और

अभिषेक बच्चन भी श्मशान पहुंचकर अपने प्रिय सह-कलाकार को अंतिम विदाई देने पहुंचे। धर्मेंद्र पिछले दिनों ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे और घर पर ही इलाज चल रहा था। इसी बीच उनकी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ के लिए उनका कैरेक्टर पोस्टर भी जारी किया गया था।

