यूपी के बदायूं में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बिल्सी थाना क्षेत्र के दीननगर शेखपुर इलाके में बुधवार सुबह ईंट भट्ठे पर अचानक आसमान से करीब 20–25 किलो वजनी बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा गिरा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त मजदूर भट्ठे पर काम कर रहे थे, लेकिन बर्फ का टुकड़ा थोड़ी दूरी पर गिरा, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। मजदूर बाल–बाल बच गए और

किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बर्फ का टुकड़ा आकार में एक बड़े ओले जैसा दिखाई दे रहा था। फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है l

