इज़रायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाके दाहीये में तीव्र हवाई हमला किया। इज़रायल डिफेंस फोर्स (IDF) का दावा है कि इस स्ट्राइक में हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हायथम अली तबताबाई मारे गए हैं। हालांकि हिज्बुल्लाह ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हमला इतना तेज और भीषण था कि धमाके के बाद लोग घरों और इमारतों से बाहर निकलकर

भागने लगे। पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। कई इमारतों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दाहीये इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैl

