दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने का सीधा असर सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों पर दिखा। कंपनी के शेयरों में आज 8.5% तक की तेज गिरावट आई और यह BSE पर 4,205.25 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में HAL का शेयर लगभग 4,595 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि आज बाजार खुलते ही इसमें भारी गिरावट दर्ज की

गई। सुबह ट्रेडिंग के दौरान शेयर 3.46% गिरकर 4,435.85 रुपये पर भी देखा गया। तेजस फाइटर जेट HAL द्वारा ही तैयार किया गया है, इसलिए दुर्घटना की खबर के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ी और शेयर में भारी बिकवाली देखी गई। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 5,166 रुपये है। तेजस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि बाजार विशेषज्ञ इसे शेयर के लिए अल्पकालिक झटका मान रहे हैं।

