राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। शहर पर स्मॉग की मोटी परत छाई है, जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सोमवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 396 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी की कगार पर है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने चेतावनी दी है कि आने वाले

तीन दिनों तक, यानी बुधवार तक, हवा की गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बनी रह सकती है। हवा की गति बेहद धीमी होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में फंसे हुए हैं, जिससे राहत की उम्मीद कम है। कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच चुका है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

