पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट आसिफ नजम कनाडा में गायब हो गए हैं। वे 16 नवंबर 2025 को लाहौर से टोरंटो (फ्लाइट PK-789) पहुंचे थे। उन्हें 19 नवंबर को वापसी फ्लाइट PK-798 पर ड्यूटी करनी थी, लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। एयरलाइन ने जब उनसे संपर्क किया, तो आसिफ ने तबीयत खराब होने का बहाना दिया। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और अब तक उनका कोई पता नहीं चला है। PIA ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि अगर आसिफ के गैरकानूनी तरीके से गायब होने की बात सामने आई, तो

उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह इस साल का तीसरा मामला है। 2025 में पहले भी दो और कर्मचारी कनाडा में लापता हो चुके हैं। पिछले तीन साल में कुल 15 से अधिक PIA कर्मचारी कनाडा पहुंचकर गायब हो चुके हैं। इसके पीछे की मुख्य वजहें पाकिस्तान में आर्थिक तंगी, कम सैलरी और नौकरी की असुरक्षा मानी जा रही हैं।

