राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के विरोध में इंडिया गेट पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने रविवार को हंगामा कर दिया। बेहद खराब एयर क्वालिटी पर कार्रवाई की मांग कर रहे कुछ लोग अचानक आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला कर दिया, जिसमें तीन-चार पुलिसकर्मी घायल हुए।

उन्हें RML अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति तब बिगड़ी जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर सड़क पर बैठ गए और हटाने पर विरोध करने लगे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने हाल ही मारे गए माओवादी हिडमा के समर्थन में नारेबाजी भी की। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है और पेपर स्प्रे हमले को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

