प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद नई दिल्ली पहुंच गए। जोहान्सबर्ग में उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था, सतत विकास, टेक्नोलॉजी सहयोग और ग्लोबल साउथ की आवाज़ को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भारत की दृष्टि प्रस्तुत की।

सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं से उनकी द्विपक्षीय मुलाकातें भी हुईं, जिनमें व्यापार, निवेश और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा हुई। नई दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। PM मोदी ने कहा कि G20 में भारत की भूमिका दुनिया को एकजुट करने और साझा प्रगति की दिशा में काम करने की है।

