अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर शिखर पर पीएम मोदी करेंगे भव्य ध्वजारोहण |

अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर शिखर पर पीएम मोदी करेंगे भव्य ध्वजारोहण |

25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राम नगरी दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। इस दिन राम मंदिर के शिखर सहित परकोटा के छह मंदिरों में ध्वज फहराया जाएगा। राम मंदिर के लिए बनाया गया 22×11 फुट का केसरिया ध्वज अहमदाबाद में तैयार किया गया है,

जिसमें सूर्यदेव, ओम और कोविदार वृक्ष के चिन्ह बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण करेंगे, जिसके बाद शंखध्वनि और पुष्पवर्षा होगी। सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और करीब 7,500 अतिथि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। सुरक्षा के लिए SPG, NSG और 15 हजार CCTV कैमरे तैनात किए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *