दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में सफल G20 समिट में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक दक्षिण, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सतत विकास पर भारत की प्राथमिकताओं को मजबूती से रखा।

कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ताएं भी हुईं, जिनमें आर्थिक सहयोग और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा शामिल रही। समिट को सफल बताते हुए पीएम ने कहा कि भारत विश्व सहयोग और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनके प्रस्थान के साथ ही भारतीय प्रतिनिधिमंडल की दक्षिण अफ्रीका यात्रा संपन्न हो गई।

