बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से हार के बाद तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपनी ऑनलाइन पहचान बनाने में जुट गए हैं। उन्होंने नया YouTube चैनल “TY VLOG” लॉन्च किया है, जहां वे अपनी दिनचर्या, यात्रा, फिटनेस और निजी जीवन से जुड़े वीडियो साझा करेंगे।

चुनावी राजनीति से दूरी के बाद तेज प्रताप अब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे इस चैनल के जरिए युवाओं तक अपनी अलग छवि पहुंचाना चाहते हैं। चैनल शुरू होते ही उनके समर्थकों ने इसे तेजी से सब्सक्राइब करना शुरू कर दिया है।\

