पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बीच एक महिला BLO, रिंकू तरफदार, ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मौके से उनका सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने प्रशासनिक दबाव को अपनी मौत का कारण बताया। रिंकू तरफदार कृष्णानगर के षष्ठी तलाई इलाके की एसी 82 चापरा बूथ संख्या 201 की BLO थीं। अपने अंतिम नोट में उन्होंने लिखा, “अगर BLO काम नहीं कर पाए तो एडमिनिस्ट्रेटिव प्रेशर आएगा, यह मैं नहीं मान सकती।” इस मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया के कारण लगातार कर्मचारियों पर दबाव बढ़ रहा है और यह चिंताजनक स्थिति है।

SIR प्रक्रिया 4 नवंबर, 2025 को शुरू हुई थी और 4 दिसंबर, 2025 तक जारी रहेगी, जिसमें BLO घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं।

