बरेली में 26 सितंबर के दंगों के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर आरिफ की दो बड़ी अवैध संपत्तियों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर इलाके में स्थित शोरूम और मार्केट को ध्वस्त कर दिया गया।

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा था। जांच में पाया गया कि आरिफ ने ये निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया था। परिसर में जिम, होम डेकोर सेंटर और कई दुकानें संचालित हो रही थीं। बीडीए ने पहले परिसरों को सील किया था और अब 16 दुकानों और शोरूम को ध्वस्त किया गया। इससे पहले भी आरिफ की अन्य अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में कानून का राज कायम रहा और बुलडोजर शांति से पूरी हुई।

