हापुड़ से बड़ी खबर— पिलखुवा नगर के वीआईपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और छात्रा के बीच विवाद ने तनाव बढ़ा दिया है। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के समय कक्षा 9 की छात्रा प्रज्ञा तौमर के बाल प्रधानाचार्य ने पीछे से खींचे, उसके मुंह पर थप्पड़ मारे और अभद्र भाषा का उपयोग किया।

घटना के बाद छात्रा के पिता और भाई स्कूल पहुंचे तो विवाद और भड़क गया। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। इसी दौरान एक छात्र ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष फैल गया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस और शिक्षा विभाग वीडियो समेत सभी साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। परिवार ने कठोर कार्रवाई की मांग की है।

