बिहार की राजधानी पटना में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने पंचायती राज मंत्री का पदभार संभाल लिया है। लेकिन मंत्रालय संभालते ही वह चर्चा में आ गए, जब उनका पत्रकारों से विवाद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक प्रकाश ने कहा, “आप लोग मेरा समय बर्बाद कर रहे हैं।” राजनीति में नए दीपक प्रकाश अभी विधायक या एमएलसी नहीं हैं। उन्हें छह महीनों के भीतर राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना होगा। विदेश से पढ़ाई करके लौटे दीपक ने सिक्किम मणिपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

मंत्री पद की शपथ के बाद दीपक ने अपने पिता और पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। इस कदम के साथ उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक प्रभाव और मजबूत हुआ है।

