उदयपुर का सिटी पैलेस नेत्रा मंटेना की संगीत सेरेमनी में सितारों से जगमगा उठा। अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी की इस शाही शादी में बॉलीवुड स्टार्स और इंटरनेशनल सेलेब्स शामिल हुए। खास चर्चा का विषय रहा रणवीर सिंह का डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड के साथ ‘झुमका’ गाने पर डांस, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ट्रंप जूनियर भी इस पल को एंजॉय करते

दिखे। इस ग्रैंड इवेंट में शाहिद कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन, जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर जैसे बड़े नामों की मौजूदगी ने माहौल और भी शानदार बना दिया।

