भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स के लिए हाई-रिस्क एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने बताया कि Windows, macOS और Linux पर दो गंभीर कमजोरियां मिली हैं—CVE-2025-13223 और CVE-2025-13224—जिनका हैकर्स दूर से फायदा उठाकर सिस्टम में घुसपैठ कर सकते हैं।

इन कमजोरियों के जरिए अटैकर रिमोट एक्सेस पाकर यूजर की ब्राउज़िंग गतिविधियों को कंट्रोल कर सकते हैं। CERT-In ने सभी यूजर्स और संस्थानों को तुरंत Chrome का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की सलाह दी है। गूगल ने भी सुरक्षा सुधार जारी कर दिए हैं और आगे और अपडेट देने की बात कही है।

