यूट्यूब फिर से अपना प्राइवेट इन-ऐप मैसेजिंग फीचर वापस ला रहा है, जिससे यूजर्स किसी वीडियो को शेयर करने के लिए WhatsApp या Instagram का इस्तेमाल किए बिना सीधे यूट्यूब ऐप में ही भेज सकेंगे। यह वही फीचर है जिसे छह साल पहले हटाया गया था, और अब इसे 18 वर्ष से अधिक उम्र के यूजर्स के लिए फिर से टेस्ट किया जा रहा है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग पोलैंड और आयरलैंड में चल

रही है। यूजर्स लंबे वीडियो, शॉर्ट्स और लाइवस्ट्रीम को शेयर कर सकेंगे और रियल-टाइम चैट भी कर पाएंगे। फीचर कड़ी सेफ्टी गाइडलाइंस के साथ सीमित टेस्टिंग में जारी किया गया है।

