पश्चिम बंगाल में भारतीय निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 25 नवंबर को उत्तर 24 परगना के बनगांव में बड़ी SIR-विरोधी रैली को संबोधित करेंगी। रैली के बाद ममता एक विरोध मार्च का नेतृत्व भी करेंगी। यह मुख्यमंत्री द्वारा किया जाने वाला दूसरा बड़ा विरोध कार्यक्रम होगा। इससे पहले 4 नवंबर को कोलकाता में पहली SIR-विरोधी रैली आयोजित हुई थी, जिसमें टीएमसी ने आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बनगांव को रैली स्थल इसलिए चुना गया

है क्योंकि इस क्षेत्र में मतुआ समुदाय की बड़ी आबादी है, जो चुनावों में अहम भूमिका निभाती है। टीएमसी का कहना है कि SIR की आड़ में मतदाता सूची प्रभावित की जा रही है, जिससे समुदाय विशेष को नुकसान हो सकता है। टीएमसी नेताओं का दावा है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और लोगों के वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखेंगे।

