झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आज जिले के पाकुड़िया प्रखंड के सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास एवं गंगाराम टुडू ने संयुक्त रूप से चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर से मिलने वाले मुफ्त कानूनी सहायता पर जागरूक की।कानूनी विवाद में उलझे लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने को कहा गया। प्राधिकार द्वारा मामलों को सुलह समझौते के आधार पर त्वरित न्याय प्रदान करता है। योग्य पीड़ित व्यक्ति को अपने वाद के

लिए प्राधिकार द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराई जाती हैं।ताकि महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आपदा पीड़ित, विकलांगों समेत गरीब,जरूरतमंद, योग्य व्यक्ति को सरकारी खर्च पर अपने वाद का सरलता से निष्पादन करा सके।साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित मामलों को सुलह समझौते कर सुलहनीय वाद का निष्पादन कराने को लेकर जागरूक की गई।इस दौरान नालसा के योजनाओं पर प्रकाश डाला गया साथ ही लोगों को उनके कानून के अधिकार के बारे में बताया गया। समाज में बाल श्रम, बाल तस्करी दहेज प्रथा,बाल विवाह, रोकथाम पर विशेष रूप से जागरूक की गई। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री जगदीश पंडित, उप-प्रमुख श्रीमती अर्चना देवी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी संबंधित प्रखंड के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सीमा साहा, प्रियंका झा, मल्लिका सरकार किंग्सुक नाग समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

