शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। संगम नगरी पहुँचते ही CM योगी ने पहले मां गंगा का विधिवत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने संगम तट पर स्थित ऐतिहासिक श्री बड़े हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद साधु-संतों से उन्होंने संक्षिप्त वार्ता भी की। इस दौरान महंत

बलवीर गिरि भी उनके साथ रहे और उन्होंने परंपरा के अनुसार पूजन से जुड़ी सभी विधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। CM योगी का यह दौरा माघ मेले की तैयारियों को तेज करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

