अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी और जॉर्जिया से रिपब्लिकन सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक डॉक्यूमेंट और लगभग 10 मिनट का वीडियो जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। ग्रीन ने बताया कि उनका इस्तीफा 5 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन डीसी की धारणाएं और नीतियां

उनके विचारों से मेल नहीं खातीं और वे वहां कभी फिट नहीं हो पाईं, इसलिए पद छोड़ रही हैं। उनके फैसले पर वाशिंगटन डीसी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ग्रीन ने स्पष्ट कर दिया कि वे अपने फैसले पर कायम हैं।

