दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर अब इंसानों के साथ पालतू जानवरों पर भी दिखने लगा है। सोशल मीडिया पर एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ता नेबुलाइज़र से सांस लेते हुए दिखाई दे रहा है। तस्वीर वायरल

होते ही लोगों में चिंता बढ़ गई है। राजधानी का AQI लगातार खतरनाक स्तर पर है। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब हवा का असर पालतू जानवरों के फेफड़ों पर भी पड़ता है, इसलिए प्रदूषण के दिनों में उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

