ब्राजील के बेलेम शहर में चल रहे UN COP30 क्लाइमेट समिट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। समिट के मेन वेन्यू पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं। भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ उसी समय पवेलियन में मौजूद थे, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे

कन्वेंशन हॉल के एक पवेलियन में लगी। उस समय वहां 190 देशों के 50,000 से ज्यादा डिप्लोमैट, पत्रकार और एक्टिविस्ट मौजूद थे। स्थानीय दमकल विभाग का कहना है कि आग किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस—संभवतः माइक्रोवेव—से लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के अन्य कारणों की भी जांच जारी है।

