भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 23 नवंबर को वह म्यूज़िक कंपोज़र और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल से शादी करेंगी। दोनों की शादी की रस्में हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू हो चुकी हैं। 21 नवंबर को हुई हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। स्मृति और पलाश दोनों पीले पारंपरिक परिधान में

नजर आए और अपने करीबियों के साथ जमकर मस्ती करते दिखे। स्मृति की हल्दी में उनकी साथी खिलाड़ी — शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, रेणुका सिंह, ऋचा घोष और अन्य— टीम दुल्हन बनकर पहुंचीं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरकती दिखीं। शादी से पहले दोनों का फिल्मी अंदाज में किया गया प्रपोज़ल भी खूब चर्चा में है।

