कोल्लम, केरल के कवनद इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां खड़ी कई मछली पकड़ने वाली नावों में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना में दो मज़दूर—राजू और अशोक—झुलस गए हैं। दोनों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। अधिकारी

घटनास्थल पर मौजूद हैं और नौकाओं को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

