जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के गिरमिटिया इतिहास से जुड़ा प्रसिद्ध गीत ‘गंगा मैया’ पेश किया गया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रस्तुति की भावनात्मक झलक साझा करते हुए कहा कि इस गीत को तमिल में सुनना अपने आप में एक अनूठा अनुभव था। यह गीत उन गिरमिटिया भारतीयों की आशा, संघर्ष और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, जो

दशकों पहले दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे। पीएम मोदी ने कहा कि कठिन चुनौतियों के बावजूद उन लोगों ने गीतों और भजनों के माध्यम से भारत को अपने हृदय में जीवित रखा। अपनी जड़ों से इस सांस्कृतिक जुड़ाव को आज भी जीवंत देखना बेहद भावुक कर देने वाला है। यह प्रस्तुति भारतीय समुदाय की विरासत और संस्कृति के प्रति गहरे सम्मान की झलक पेश करती है।

