राजस्थान में दौसा के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर आग का गोला बन गया. घटना इतनी तेजी से हुई कि चालक को वाहन से निकलने का मौका नहीं मिला। राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, कंटेनर मुंबई की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था। दौसा के राहुवास थाना क्षेत्र के

डुंगरपुर गांव के पास चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और कंटेनर डिवाइडर से टकरा गया। टकराने के तुरंत बाद आग भड़क उठी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और पुलिस ने कंटेनर से चालक का शव बाहर निकाला। दौसा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दौसा जिला अस्पताल भेजा।

