गूगल ने Gemini 3 आधारित Nano Banana Pro इमेज जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया |

गूगल ने Gemini 3 आधारित Nano Banana Pro इमेज जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया |

गूगल ने अपने एडवांस्ड एआई एडिटिंग मॉडल जेमिनी प्रो से पावर्ड नैनो बनाना प्रो को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे एडवांस्ड स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज जेनरेशन और एडिटिंग मॉडल है, जो रियल-वर्ल्ड नॉलेज और रीजनिंग क्षमता के आधार पर बेहद सटीक और हाई-क्वालिटी इमेज बना सकता है। नैनो बनाना प्रो अब 2K और 4K क्वालिटी में इमेज डाउनलोड सपोर्ट करता है, जिससे आउटपुट पहले से कहीं बेहतर हो गया है।

यह नया वर्जन जेमिनी 2.5 के बजाय जेमिनी 3 पर आधारित है, जिसके चलते इमेज जेनरेशन, एडिटिंग और विज़ुअलाइजेशन की गुणवत्ता काफी बढ़ी है। इस मॉडल की सबसे खास बातें हैं—बेहद सटीक टेक्स्ट रेंडरिंग, बेहतर रीजनिंग क्षमता और जटिल इन्फोग्राफिक्स व डायग्राम बनाने की क्षमता। गूगल ने बताया कि यह मॉडल मुफ्त और पेड दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन अलग-अलग कोटा के साथ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *