कर्नाटक में बेंगलुरु के भारी ट्रैफिक जाम पर एस्ट्रोनॉट और IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का मजाकिया कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बेंगलुरु टेक समिट 2025 में हिस्सा लेने पहुंचे शुक्ला ने मंच से कहा कि उनके सेशन में जितना समय लगना था, उससे तीन गुना ज्यादा वक्त तो उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में लग गया। इस टिप्पणी पर पूरा हॉल हंसने लगा। उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा कि “मैं इतना समय और मेहनत करके यहां पहुंचा हूं, ये देखिए मैं कितना कमिटेड हूं।”

उनके बयान के बाद IT मंत्री प्रियांक खरगे ने भी ट्रैफिक की समस्या पर बात करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार शहर की यातायात स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन की टीम में शामिल अनुभवी टेस्ट पायलट और अंतरिक्ष यात्री हैं।

