मुर्शिदाबाद में बड़ी बम बरामदगी, TMC शासन पर फिर उठे सवाल |

मुर्शिदाबाद में बड़ी बम बरामदगी, TMC शासन पर फिर उठे सवाल |

मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर बम बरामदगी ने एक बार फिर ममता बनर्जी सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 15 नवंबर 2025 को हरिहरपाड़ा के कंचननगर में पुलिस ने छापेमारी कर टीएमसी से जुड़े आरोपियों हलीम मंडल और मिलन मंडल के घर के पास बांस की झाड़ी से जिंदा बम बरामद किए।

पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस दस्तूरपाड़ा गांव पहुंची, जहां से 78 और सॉकेट बम मिले। हैरानी की बात यह है कि एक हफ्ते पहले भी इसी जिले में 150 देसी बम मिले थे। यानी दो हफ्तों में अकेले मुर्शिदाबाद से 200 से अधिक बम बरामद हुए हैं। लगातार हो रही बरामदगियों ने TMC प्रशासन के तहत कथित “बम फैक्टरी” और सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *