सरकार ने कुछ विशेष स्टील और स्टेनलेस-स्टील ग्रेड के लिए जरूरी क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) पर छूट की अवधि बढ़ा दी है। इस फैसले के बाद बाजार में तुरंत असर देखने को मिला और शुक्रवार

को निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.4% गिर गया। विशेषज्ञों का मानना है कि छूट बढ़ने से स्टील का इंपोर्ट बढ़ सकता है, जिससे घरेलू कीमतों पर दबाव पड़ेगा। इसका सीधा असर इंडेक्स के शेयरों पर दिखा, जहां अडानी एंटरप्राइजेज को छोड़कर सभी स्टॉक्स शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर रहे।

