न्यूयॉर्क के होने वाले भारतीय मूल के मेयर जोहरान ममदानी आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पहली बार आमने-सामने मुलाकात करेंगे। 4 नवंबर को हुए न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए कहा, “व्हाइट हाउस में एक कम्युनिस्ट आ रहा है।” हालांकि उन्होंने

साथ ही यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प किसी से भी मिलने को तैयार हैं, यदि उससे देश के लोगों का फायदा होता है। दोनों के बीच पिछले कई महीनों से तीखी बयानबाज़ी चल रही है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद ममदानी ने खुद शहर में बढ़ती महंगाई और आवास संकट पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात का अनुरोध किया था।

