फिलीपींस की अदालत ने चीनी नागरिक एलिस गुओ और सात अन्य लोगों को मानव तस्करी के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एलिस गुओ मनीला के उत्तर में बम्बन शहर की मेयर बनी थीं और एक ऑनलाइन जुआ सेंटर चलाती थीं,

जहां सैकड़ों लोगों से जबरन धोखाधड़ी करवाई जाती थी। मार्च 2024 में पुलिस ने सेंटर पर छापा मारा और 700 से ज्यादा लोगों को पकड़ा। अदालत ने एलिस गुओ समेत सभी आठ आरोपियों को दोषी ठहराया। इसके बाद राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने पूरे देश में ऑनलाइन जुआ (POGO) पर बैन लगा दिया।

