बरोरा व ब्लॉक 2 क्षेत्र के मजदूरों की मांगों को लेकर सांसद ढुल्लू महतो ने डुमरा गेस्ट हाउस में बीसीसीएल के डीपी मुरलीकृष्णन रमय्या और संबंधित महाप्रबंधकों के साथ वार्ता की। मजदूरों ने HPC वेतनमान, PF, ग्रेच्युटी, पेंशन का भुगतान और बरोरा, जमुनिया, नदखुरकी व बेनीडीह कोल डंप में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता की मांग की। बीसीसीएल प्रबंधन ने 45 दिनों में इन मांगों को पूरा करने

का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि अगर मजदूरों का भुगतान 45 दिनों में नहीं हुआ, तो आंदोलन फिर से शुरू होगा और चक्का जाम किया जाएगा।

