इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित माउंट सेमेरू ज्वालामुखी ने जोरदार विस्फोट किया। ज्वालामुखी खतरे के सबसे ऊंचे स्तर 4 पर पहुंच गया है। खतरे का दायरा सभी दिशाओं में 8 किलोमीटर और दक्षिण-पूर्व में 20 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है। विस्फोट से गर्म लावा और राख का तेज बहाव (पायरोक्लास्टिक फ्लो) निकला, जिससे निगरानी उपकरण भी नष्ट हो गए। सुपित उरंग जैसे गांवों तक

पहुंच गई. राख की बारिश से आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया, जिससे 900 से ज्यादा लोगों को निकाला गया. इंडोनेशिया की ज्वालामुखी निगरानी एजेंसी ने चेतावनी जारी करते हुए प्रभावित इलाकों में सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

