पाकिस्तान पहली बार अरब सागर में आर्टिफिशियल आइलैंड (कृत्रिम द्वीप) बनाने जा रहा है। शहबाज सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस द्वीप का इस्तेमाल समुद्र में तेल खोज के लिए स्थायी प्लेटफॉर्म की तरह किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व पाकिस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (PPL) करेगी। पाकिस्तान ने यह फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन के बाद किया है।

ट्रम्प ने जुलाई में घोषणा की थी कि अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर देश के बड़े तेल भंडार का विकास करेंगे और यदि तेल मिला तो भारत भी इसे खरीद सकता है। अब पाकिस्तान इस आर्टिफिशियल आइलैंड के जरिए अरब सागर में 25 तेल-कुएं खोदने की योजना बना रहा है।

