अयोध्या में राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया है। मंदिर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन से भी लगातार निगरानी रख रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की अपेक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की पहचान और

सामान की जांच अनिवार्य की गई है ताकि समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो सके।

