दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री के सामान की जांच के दौरान 874 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया। नशे की यह उच्च गुणवत्ता वाली किस्म खाने के बर्तन में बड़ी सावधानी से छिपाई गई थी, ताकि स्कैनर और जांच प्रक्रियाओं को धोखा दिया जा सके। लेकिन सतर्क अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि को भांपते हुए बैग की पूरी जांच की, जिसके बाद हाइड्रोपोनिक वीड का पैकेट पकड़ा गया। बरामदगी के बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है

ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कितना बड़ा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था। अधिकारियों का अनुमान है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों की भूमिका हो सकती है। फिलहाल एयरपोर्ट सुरक्षा और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच में जुटे हैं। इस कार्रवाई ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और तस्करों की नई चालों को उजागर कर दिया है।

