कैमूर में प्रेम प्रसंग की दर्दनाक घटना: युवती की हत्या, शव पेड़ पर लटकाया |

कैमूर में प्रेम प्रसंग की दर्दनाक घटना: युवती की हत्या, शव पेड़ पर लटकाया |

कैमूर से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवती की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हत्या युवती के प्रेमी और उसके घरवालों द्वारा की गई। घटना उस समय हुई जब युवती अपने प्रेमी के बुलाने पर उसके घर गई थी। जानकारी के अनुसार, ज्योति बड़ाऊ बिंद और ब्रजेश दुबे डेढ़ साल से प्रेम में थे। दोनों एक ही जाति के थे, लेकिन अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। परिवारों ने मई 2026 में शादी तय की थी। शादी का दिन भी तय हो चुका था, लेकिन ब्रजेश और उसके परिवार ने दहेज की बड़ी रकम मांगने के कारण लग्नपत्री फाड़ दी।

आज सुबह लगभग 4 बजे ब्रजेश ने ज्योति को अपने घर बुलाया। जब परिजन ने सुबह 6 बजे उसे खोजा, तो पता चला कि वह ब्रजेश के घर गांगोडीह पहुंच चुकी थी। परिजनों के पूछने पर ज्योति ने शादी की बात दोहराई। परंतु दो घंटे के भीतर ही सूचना मिली कि उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया है। परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि ज्योति के गले में फंदा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भभुआ पोस्टमार्टम भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक परिजनों द्वारा थाने में औपचारिक आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन वे पूरे परिवार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *