कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार (19 नवंबर) को एक सनसनीखेज मामले में कुछ बदमाशों ने सरकारी स्टिकर लगी कार से ATM कैश वैन को रोक लिया। उन्होंने खुद को RBI अधिकारी बताया और कागजों की जाँच के बहाने करीब ₹7 करोड़ नकदी लूटकर फरार हो गए। यह घटना जेपी नगर के पास हुई, जब सीएमएस कंपनी की कैश वैन बैंक शाखा से पैसे लेने के बाद एटीएम में जमा करने

जा रही थी। घटना स्थल अशोक पिलर बताया जा रहा है। पहले पुलिस ने कहा था कि लुटेरों ने खुद को आयकर अधिकारी बताया था। पूरी घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

