
इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एशेज सीरीज के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड को सीरीज का पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा। एशेज फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास है। टीम ने 2021 की एशेज में 5 में से 4 मैच जीते थे, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसके बाद 2023 की एशेज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी।

