भारत में पहली बार इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) का आयोजन होने जा रहा है। सिटी-बेस्ड इस लीग में 5 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट 1 से 7 दिसंबर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। मंगलवार को लीग के पहले सीजन के लिए पांचों फ्रेंचाइजी टीमों की घोषणा और उनके लोगो का चेन्नई में अनावरण किया गया। इस मौके पर भारत के शीर्ष पिकलबॉल खिलाड़ी मिहिका यादव

और अमन पटेल भी मौजूद रहे।

