दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, सुबह राजधानी के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि कम से कम 20 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI ‘सीवियर’ स्तर में पहुंच गया। कई क्षेत्रों में AQI 450 से भी ऊपर दर्ज किया गया है। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और वे

मास्क पहनने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने सरकार से प्रदूषण के लिए स्थायी समाधान और पर्यावरण संरक्षण पर गंभीर कदम उठाने की मांग की है।

