दिल्ली-NCR में खतरनाक स्तर के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि खराब हवा बच्चों के लिए बेहद नुकसानदायक है, इसलिए नवंबर-दिसंबर में होने वाली स्कूलों की खेल प्रतियोगिताओं को वायु गुणवत्ता सुधार के बाद कराने पर विचार किया जाए। सुनवाई में केंद्र ने बताया कि प्रदूषण रोकने के लिए नई योजना में एंटी-स्मॉग गन, धूल नियंत्रण तकनीक, औचक निरीक्षण

और फील्ड सर्वे जैसे उपाय शामिल हैं। आयोग ने यह भी जानकारी दी कि कुछ अतिरिक्त कदम पहले ही लागू कर दिए गए हैं। कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से कहा है कि वह स्कूलों में होने वाले खेल आयोजनों को स्थगित करने पर निर्णय ले। अब इस मामले पर अगली सुनवाई दिसंबर में होगी।

