झारखंड सरकार के तरफ से पांच दिवसीय कार्यक्रम चला जिसमें से विश्वविद्यालय के अंदर इन पांच दिनों में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए गए जिसमें से चित्रकला प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता कविता प्रतियोगिता डिबेट प्रतियोगिता यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कोर्डिनेटर डॉ मुकुंद सर के नेतृत्व में किया गया था, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक किशोर कुमार झा द्वारा सर का सम्मान गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर किया गया और साथ ही किशोर झा ने कहा हमलोग के लिए ही बहुत ही गर्व की बात है की मुकुंद सर के नेतृत्व में हम सभी को काम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है और कहा विश्वविद्यालय के लिए भी बहुत ही गर्व की बात है की मुकुंद सर जैसे महान व्यक्तित्व जो की जात पात से दूर हटकर राष्ट्र विचारधारा पर काम करते हैं और सभी विद्यार्थियों को एक समान

समझते हैं और सभी को मौका देते हैं इन पांच दिनों में सर का काफी सराहना योगदान रहा और सबको सर्टिफिकेट दिलवाकर यह साबित कर दिया कि काम के साथ-साथ बच्चों का मनोबल भी बढ़ाना बहुत ही आवश्यक है ताकि बच्चे भी आने वाले समय में इसका लाभ उठा सके राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सरवत उमर , इफ्फत,डॉली ,रिया,स्नेहा, यादव,सचिन,गौतम ,अमर,विवेक, समीर मंडल और भी अन्य लोग उपस्थित होकर सर का सम्मान किया

