दिनांक 18/11/2025 को बोकारो पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार भवन में मंथली क्राइम रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में सभी SDPO/DySP, सर्किल इंस्पेक्टर और जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में एसपी ने जिले में हो रहे विभिन्न तरह के अपराध, विधि-व्यवस्था की स्थिति और हाल के मामलों की गहराई से समीक्षा की।

उन्होंने अपराध की रोकथाम, सक्रिय अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी तथा परिणाममुखी बनाना रहा।

