पटना से बड़ी राजनीतिक खबर—नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। शपथ लेने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने मंच पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया और उनसे हाथ मिलाया। गांधी मैदान

में इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर उत्साह का माहौल रहा, वहीं केंद्र और राज्य के कई दिग्गज नेता समारोह में शामिल हुए।

